UPCOMING EVENTS

51 वां 5 दिवसीय अखण्ड रामायण का आयोजन

🚩श्री कमला बाबा में हर वर्ष शिवरात्रि के पावन दिन से प्रारंभ होकर निरन्तर पांच दिन तक व छठे दिन पूर्णाहुति।

👉 श्रीराम चरित मानस की सम्पूर्ण कथा अर्थात अखण्ड रामायण पाठ का वाचन श्री राम भक्तों द्वारा किया जाता है ।  जिसका प्रारंभ श्री कमला पंडित ब्रह्मदेव जी मंदिर के आठवें महन्त स्वामी श्री संतप्रसाद महाराज जी द्वारा एक अनोखी पहल थी। जिसका परम्परागत रूप से अनुपालन वर्तमान महन्त स्वामी श्री रामनयन दास जी महाराज की अध्यक्षता में होता है तथा मंदिर ट्रस्ट की समिति द्वारा समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया जाता है।

इस वर्ष 51 वां अखण्ड रामायण पाठ का प्रारंभ महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी 2026 दिन रविवार से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को दिन में लगभग 11:00 बजे दिन में भजन कीर्तन, हवन तथा महाआरती और विशाल भंडारे के बाद समापन हुआ ।

ब्रह्म शिरोमणि संत श्री कमला ब्रह्मदेव महाराज जी का 781 वीं जयंती कार्यक्रम - २०२५

🚩🚩Jai Shree Kamla Baba Ki🚩🚩 (Jayanti -2025)

🌹सन्त श्री बाबा कमला पंडित ब्रह्मदेव जी के धाम में
साल भर बहुत से कार्यक्रम होते रहते हैं। समस्त कार्यक्रमों का संचालन संबंधी व्यवस्था “सन्त श्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार” द्वारा किया जाता है।🌹

👉इस वर्ष सन्त श्री कमला पंडित ब्रह्मदेव जी की 781वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है ।

👉 🌺 कार्यक्रम का विवरण🌺

🌺 *ब्रह्मस्नान*: 31 अक्टूबर 2025 को सायंकाल आरती के बाद रात्रि में।
🌺 *मुख्य पूजन एवं महाआरती*: 1 नवंबर 2025 को प्रात: 4:00 बजे से पूजन प्रारंभ, दिन में महाआरती।
🌺 *रात्रि जागरण व भजन संध्या*: 1 नवंबर 2025 को शायंकाल आरती के बाद, लगभग 09:00 बजे से प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम।
🌺 *महाभंडारा*: 2 नवंबर 2025 को दोपहर में प्रसाद वितरण।

Scroll to Top