PAST EVENTS

21 - May - 2026

Sharbat Vitran Karyakram

News Links...

1- संत कमला बाबा ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट ने पेश की सेवा की मिसाल, भीषण गर्मी में हुआ नि:शुल्क शरबत वितरण – https://achalvarta.com/संत-कमला-बाबा-ब्रह्मदेव-मंदिर-ट्रस्ट-ने-पेश-की-सेवा-की-मिसाल-भीषण-गर्मी-में-हुआ-निशुल्क-शरबत-वितरण

2- तपती धरा पर मानवता की ठंडक: संत कमला बाबा मंदिर ट्रस्ट ने बांटी राहत की चाशनी https://www.hindisamvad.com/2026/05/blog-post_605.html

संत श्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

अम्बेडकर नगर। धर्म, सेवा और मानवता के पावन उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए द्वारा गुरुवार, 21 मई 2026 को कमला नगर, रसूलपुर दरगाह, किछौछा में भीषण गर्मी को देखते हुए नि:शुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत वितरित किया गया।

इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुँचाना तथा समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देना रहा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से लोगों को शरबत वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और धार्मिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामजी महाराज, कोषाध्यक्ष पं. रामजी महाराज तथा सचिव कुमार वीरू जी महाराज सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि ट्रस्ट आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

20 फ़रवरी 2026

इस वर्ष 51 वां अखण्ड रामायण पाठ का प्रारंभ महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी 2026 दिन रविवार से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को समापन हो चुका है |

🚩श्री कमला बाबा में हर वर्ष शिवरात्रि के पावन दिन से प्रारंभ होकर निरन्तर पांच दिन तक व छठे दिन पूर्णाहुति।

👉 श्रीराम चरित मानस की सम्पूर्ण कथा अर्थात अखण्ड रामायण पाठ का वाचन श्री राम भक्तों द्वारा किया जाता है ।  जिसका प्रारंभ श्री कमला पंडित ब्रह्मदेव जी मंदिर के आठवें महन्त स्वामी श्री संतप्रसाद महाराज जी द्वारा एक अनोखी पहल थी। जिसका परम्परागत रूप से अनुपालन वर्तमान महन्त स्वामी श्री रामनयन दास जी महाराज की अध्यक्षता में होता है तथा मंदिर ट्रस्ट की समिति द्वारा समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया जाता है।

इस वर्ष 51 वां अखण्ड रामायण पाठ का प्रारंभ महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी 2026 दिन रविवार से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को दिन में लगभग 11:00 बजे दिन में भजन कीर्तन, हवन तथा महाआरती और विशाल भंडारे के बाद समापन हुआ ।

छठवीं पुण्यतिथि

१५ दिसम्बर २०२५

💐🪔स्मृतियां शेष,,,, हमारे परम् पूज्य दादा जी ( स्वामी श्री संतप्रसाद महाराज जी ) ,,,जो श्री कमला पंडित ब्रह्मदेव जी के छोटे से मंदिर/धाम को उच्चतम शिखर तक लेकर जाने वाले विशालतम मंदिर के जीर्णोद्धार व एक सरल व सहज स्वभाव के सत्यवादी, धर्मशील तथा उदारवादी विचारधारा के संत थे।🙏💯✅

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

इसी दिन  ही उनका देवलोकगमन हुआ था।

👉१५ दिसम्बर २०२५ ई. को छठवीं पुण्यतिथि थी। 🪔

 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

परम पूजनीय दादा जी के पुण्यतिथि पर महन्त परिवार द्वारा आज शाम में श्रद्धांजलि पूजन, हवन, भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम संपन्न किया गया तथा “सन्त श्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट” द्वारा जरूरतमंद, गरीब, बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरित किया गया ।

Jayanti 2025

01-नवम्बर-2025

संत श्री बाबा कमला ब्रह्मदेव जी का जन्मोत्सव समारोह प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है । इस वर्ष  कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी दिनांक – 1नवंबर 2025 ई. को पड़ रही है ।

सन्त श्री बाबा कमला पंडित ब्रह्मदेव जी के 781वें जयंती पर हर वर्ष तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन “संत श्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट” के तरफ से प्रतिवर्ष किया जाता है ।

01-नवम्बर-2025

 

         मंदिर महन्त स्वामी श्री रामनयन दास जी महाराज ने बताया कि – श्री कमला पंडित ब्रह्मदेव जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रथम दिवस ब्रह्मस्नान दिनांक – 31 अक्टूबर 2025 ई. दिन को सायंकाल आरती के बाद रात्रि में होगा। 

         1 नवम्बर 2024 दिन को प्रातःकाल 4:00 बजे पूजन प्रारम्भ होगा और अंत में महाआरती होगी । इसी दिन शायंकाल की आरती के बाद रात्रि लगभग 09:00 बजे से जागरण में भक्ति-भजन का कार्यक्रम प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ।

           

         दिनांक – 02नवंबर 2024 को दोपहर से भण्डारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा ।

आपकी दी गई जानकारी के अनुसार, संत श्री बाबा कमला ब्रह्मदेव जी का जन्मोत्सव (781वीं जयंती) कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी (1 नवंबर 2025) को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस उत्सव में देशभर से लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं, और तीन दिवसीय विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

### 781वीं जयंती – कार्यक्रम विवरण

– **ब्रह्मस्नान**: 31 अक्टूबर 2025 को सायंकाल आरती के बाद रात्रि में।

– **मुख्य पूजन एवं महाआरती**: 1 नवंबर 2025 को प्रात: 4:00 बजे से पूजन प्रारंभ, दिन में महाआरती।

– **रात्रि जागरण व भजन संध्या**: 1 नवंबर 2025 को शायंकाल आरती के बाद, लगभग 09:00 बजे से प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम।

– **महाभंडारा**: 2 नवंबर 2025 को दोपहर में प्रसाद वितरण।

इस आयोजन का समन्वय “संत श्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट” द्वारा महन्त स्वामी श्री रामनयन दास जी महाराज के मार्गदर्शन में किया जाता है। संपूर्ण क्षेत्र में यह समारोह एक पवित्र, श्रद्धापूर्ण और एकता का संदेश देने वाला महाउत्सव है, जिसमें सामाजिक सद्भाव, संस्कृतिक विरासत और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

ब्रह्म शिरोमणि संत श्री कमला ब्रह्मदेव जी महाराज के धाम में समय-समय पर विशाल भण्डारे का आयोजन होता रहता है