👉 श्रीराम चरित मानस की सम्पूर्ण कथा अर्थात अखण्ड रामायण पाठ का वाचन श्री राम भक्तों द्वारा किया जाता है । जिसका प्रारंभ श्री कमला पंडित ब्रह्मदेव जी मंदिर के आठवें महन्त स्वामी श्री संतप्रसाद महाराज जी द्वारा एक अनोखी पहल थी। जिसका परम्परागत रूप से अनुपालन वर्तमान महन्त स्वामी श्री रामनयन दास जी महाराज की अध्यक्षता में होता है तथा मंदिर ट्रस्ट की समिति द्वारा समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया जाता है।
इस वर्ष 51 वां अखण्ड रामायण पाठ का प्रारंभ महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी 2026 दिन रविवार से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को दिन में लगभग 11:00 बजे दिन में भजन कीर्तन, हवन तथा महाआरती के साथ समापन होगा ।





