विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी ब्रह्म शिरोमणि सन्त श्री बाबा पं. कमला पंडित ब्रह्मदेव बाबा जी का 782 वां जन्मोत्सव समारोह कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी (प्रबोधिनी/देवोत्थानी एकादशी/तुलसी विवाह) के दिन  बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। जिसमें तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । इस वर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी 20 -नवंबर-2026 को पड़ रहा है। जन्मोत्सव समारोह के समस्त कार्यक्रमों का संचालन और प्रबंधन “सन्त श्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट” द्वारा किया जाता रहा है । इस वर्ष का पहला कार्यक्रम दिनांक: 19 -नवंबर-2026 को रात्रि में- ब्रह्मस्नान/ दूसरा दिनांक: 20-नवंबर-2026 को प्रातःकाल लगभग- 04:00 बजे ब्रह्मदेव जी का पूजन-अर्चन तथा रात्रि में जागरण कार्यक्रम होगा। दिनांक: 21 -नवंबर-2026 को विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। ब्रह्मदेव जी के जयंती समारोह में देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु-भक्त भाग लेते हैं। 

     

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *